UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की है।

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

ये भी पढ़े – Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें कितनी सस्ती होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

इन 38 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, उनमें शामिल हैं:

अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और वाराणसी।

तेज हवाओं का भी खतरा

इनमें से कई जिलों—जैसे गोरखपुर, देवरिया, मऊ, प्रयागराज, वाराणसी और संत कबीर नगर—में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें।

  • खुले स्थानों पर जाने से बचें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें

ये भी पढ़े – US-Iran Tension: ट्रंप ने 10 दिन के लिए रोके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले, बातचीत के संकेत

Karan Pandey

Recent Posts

जनसंवाद से मजबूत होगा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…

5 hours ago

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

6 hours ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

6 hours ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

6 hours ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

7 hours ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

16 hours ago