एसडीएम सदर की अध्यक्षता में 337 – देवरिया विधानसभा के समस्त बी०एल०ओ० व सुपरवाईजर की हुई बैठक

विशेष पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत आगामी विशेष अभियान 26 नवंबर व 04 दिसंबर को सभी बूथों पर नये मतदाता जोड़ने पर दिया गया विशेष बल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा आयोजित विडियों कान्फ्रेंसिंग में दिये गये दिशानिर्देश के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में तहसील देवरिया के सभागार में 337 – देवरिया विधानसभा के समस्त बी०एल०ओ० व सुपरवाईजर की बैठक की गई, जिसमें अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2023 के आधार पर विशेष पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत आगामी विशेष अभियान 26 नवंबर व 04 दिसंबर को सभी बूथों पर नये मतदाता जोड़ने हेतु अधिक से अधिक फार्म भरने तथा नये युवा मतदाताओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने व महिलाओं का नाम जोडने पर विशेष बल दिये जाने का निर्देश दिया गया, साथ ही मतदाता सूची में जेण्डर रेशियों, ई०पी० रेशियों तथा एज कोहार्ट के सम्बन्ध में माननीय भारत निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उक्त विशेष तिथियों पर सम्बन्धित बूथ के बी०एल०ओ० अपने परिचय पत्र के साथ सुबह 10.00 बजे से 04.00 तक उपस्थित रहकर कार्य करेगें। उच्चाधिकारियों के भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कठोरतम कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago