लोभ मोह अहंकार ऐसे दुर्गुण हैं जो मानव के सद्गुणों को लूट रहे हैं-कथावाचक

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के पुरूषोत्तम पट्टी में आयोजित गायत्री महायज्ञ के दौरान कथा के क्रम में कथा वाचक आचार्य गुलाब जी ने कहा कि लोभ, मोह, अहंकार ऐसे हैं, जो मनुष्य के सद्गुणों को लूट रहे हैं ऐसे में सद्बुद्धि की देवी विश्वमाता मां गायत्री ऐसी ब्रह्मास्त्र है जिसे अपनाकर समाज एवं राष्ट्र का नव निर्माण हो सकता है।कहा कि मनुष्य को भौतिक सुंदरता की अपेक्षा आत्मिक सुंदरता पर बल देना चाहिए।जब मनुष्य पारखी की तरह आत्मिक सुंदरता कर लेता है तो,उसका जीवन उत्कृष्ट बन जाता है और वह मानव से महामानव बनता चला जाता है।वर्तमान परिवेश में शरीर रूपी राज में मन राजा तथा आत्मा मंत्र हो गया है जिसके कारण मनुष्य का पूरा जीवन तहस-नहस हो गया है। मनुष्य के अंदर जब आत्मिक सुधार की इच्छा जागृत हो जाएगी तो इसका जीवन धीरे धीरे समाज के नव निर्माण हेतु लगता जाएगा।जब जागो तभी सवेरा उस दिन मनुष्य आत्मा रूपी राजा की आवाज मन रूपी मंत्री तथा बुद्धि के सारथी इंद्री रूपी घोड़े गुमान कर अपना जीवन शुरू करेगा तो जीवन की सारी समस्याओं का समाधान अपने आप होता जाएगा
प्रातः कालीन योग की कक्षा योगाचार्य जी द्वारा की गई जिसमें विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज योग के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात शांतिकुंज के आचार्य द्वारा कुण्डीव यज्ञशाला में देवपूजन देव आवाहन वैदिक मंत्र द्वारा किया गया। देव पूजन के मुख्य यजमान सप्तनिक के द्वारा विधिपूर्वक की है 9 कुण्डीव यज्ञशाला में सैकड़ों सहभागीयो ने यज्ञ की आहुति दी यज्ञ का कार्यक्रम तीन पालीयों में चला।
यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ राजकुमार जी, भगवान दास जी, विजयलक्ष्मी, विजयेंद्र, डॉ धीरेंद्र, डॉ मुसाफिर चौहान, सुनील कुमार,योगेंद्र, परशुराम जी, सुभाष जी, कमलेश जी, सुग्रीव जी, विवेकानंद, आदित्य कुमार ,धर्मेंद्र प्रताप, प्रसिद्ध नाथ एवं रमाकांत जी का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

14 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

14 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

15 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago