पिकनिक मनाने जा रहे युवको की कार टकराने से 3 की मौत व 3 घायल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे युवकों की कार देर रात करीब 2 बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी, जबकि 3 युवक घायल हो गए, घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के महोब गांव के पास गोरखपुर-बनारस एनएच 28 फोरलेन पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुची थी, कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 6 युवक घायल हो गए। रात में ही सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया। अब्दुल, आशीष और आयुष की मौत हो गई। जबकि अरबाज , गोलू चौहान व शिवांश मिश्र घायल हो गया। सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है।
इस सम्बंध में बेलीपार इंस्पेक्टर इकरार अहमद ने बताया कि रात में कार का एक्सीडेंट हुआ था। 6 युवक घायल थे सभी को भर्ती कराया गया था। जिनमे से 3 की मौत की सुचना है। सभी महराजगंज के निचलौल के रहने वाले है। आगे की कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

49 seconds ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

8 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

12 hours ago