गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर फटने से एक की मौत व दो घायल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना चौरी-चौरा के फुटहवा इनार चौराहे पर रविवार की सुबह गुब्बारा फुलाने वाला गैस सिलिंडर फट गया। जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। एक घायल की आंख फुट गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार विशुनपुरा बाबू निवासी 35 वर्षीय किशुन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ सायकिल पर घूम घूम कर गुब्बारा बेचता है। उसके तीन बच्चे हैl रविवार की सुबह वह नव वर्ष पर गुब्बारा बेचने सायकिल से निकला था कि फुटहवा इनार चौराहे पर करीब 6 बजे वह गुब्बारे में सिलिंडर से हवा भर रहा था तभी अचानक सिलिंडर फट गया। जिसमें किशुन की मौत हो गयी। वही पास में खड़ा दिलीप शर्मा (25) व एक अन्य अज्ञात युवक घायल हो गए। दिलीप की आंख फुट गयी है । घटना की सूचना पर एसओ चौरीचौरा जयंत सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

3 minutes ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

13 minutes ago

उत्तर बिहार में बाढ़ का बढ़ता खतरा: खैरटवा में तटबंध टूटा, रातों-रात घर छोड़ने लगे ग्रामीण

छह पंचायतों में मचा हड़कंप; बगहा के 9 वार्ड जलमग्न पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा…

25 minutes ago

सैलरी-पेंशन से GST तक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने पेश किए पांच बड़े बिल

जम्मू-कश्मीर में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये करने…

1 hour ago

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

13 hours ago