महराजगंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 32.38 लाख पौधों का रोपण, हरिशंकरी परंपरा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को महराजगंज जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिले भर में करीब 32 लाख 38 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान का मुख्य कार्यक्रम 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र शामिल रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां और धरती मां के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मातृत्व का विशेष महत्व है तथा प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिले के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और वन क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत दरहंटा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जनपद के नोडल अधिकारी अनुज कुमार झा और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने हरिशंकरी परंपरा के तहत बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाए। इस दौरान लगभग 350 लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र ने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग कराई जा रही है, ताकि उनकी निगरानी और संरक्षण प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण की सफलता पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल पर निर्भर करती है।

कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट सतीश सिंह ठाकुर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

2 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

2 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

2 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

3 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

3 hours ago