पिकअप पर 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देश पर लोक सभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के धर पकड़, शराब माफियाओं पर पैनी नजर तथा मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश के क्रम में गुरुवार की शाम सुखपुरा पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रुप से घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाए जा रहे, एक पिकअप पर लगभग 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर भारी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजाज सहित एक अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है ।
बता दें कि आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय ने प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह को सूचना दिया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के नारायणपुर से पिकअप पर अवैध शराब लेकर बेरुआरबारी ,करम्बर ,कुशहाश होते हुए पचखोरा की तरफ जा रही है । मै उसका पिछा कर रहा हूँ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पचखोरा नहर व अन्य मार्गों पर पुलिस के साथ स्वयं लग गए।बेरुआरबारी, करम्बर ,कुशहास होते हुए पिकअप नहर के रास्ते पचखोरा नहर पुलिया पर पहुंची कि आगे पुलिस की गाड़ी देखकर घबराहट मे नहर के रास्ते पर पीकअप अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गई,अपने को घिरता देख चालक गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल रहा । पुलिस ने गाड़ी थाने लेकर आई जब उसमें देखा गया तो कुल 28 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी।जिसमें 750 एम एल के 172 बोतल आर एस व 630 पीस एक सौ अस्सी एमएल ट्रेटा पाऊच 8पी एम की शराब थी,पजिसकी कीमत सवा दो लाख लगाया गया। आबकारी विभाग की माने तो 170 पेटी अंग्रेजी शराब बांसडीह अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए गोदाम से गुरुवार को निकासी किया गया था ।जो बासडीह में कुछ माल उतार कर और अवैध रूप से बचने के लिए नारायणपुर होते हुए बेरुआरबारी करम्बर होते हुए, पचखोरा की तरफ जा रहा था। इसी बीच पुलिस और आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना पर घेराबंदी कर उक्त शराब को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। शराब बरामदगी में पुलिस टीम में शामिल धर्मेंद्र कुमार ओमप्रकाश संदीप आबकारी निरीक्षक विनय राय सदर और आबकारी के पुलिस टीम शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

6 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

6 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

7 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

7 hours ago