कार के ईंधन टैंक में छिपाई गई 27 किलो चाँदी, बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश नाकाम की

उत्तर 24 परगना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प. बंगाल। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 27 किलो चाँदी बरामद की है। यह बरामदगी उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर चेकपोस्ट पर 26 अगस्त की देर रात की गई। बीएसएफ ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 143वीं बटालियन के तराली-1 सीमा चौकी क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर जवानों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। रात करीब साढ़े दस बजे हकीमपुर चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध कार को रोका गया। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे जवानों का शक और गहरा गया।

सीमा चौकी के कंपनी कमांडर को तुरंत सूचना दी गई और अतिरिक्त बल मौके पर पहुँच गया। इसके बाद कार की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान गाड़ी के ईंधन टैंक से 27 किलोग्राम चाँदी बरामद की गई, जिसकी तस्करी बांग्लादेश भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद चाँदी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि सीमा पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मैना पुर मोड़ पर चोरी के बाद घर में लगाई आग, सामान उठा ले गए चोर

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा )। मैनापुर मोड़ से सिवान की ओर जाने वाले रास्ते…

42 seconds ago

विकास भवन में गंदगी और कार्यालयों में गंदगी कबाड़ देख सीडीओ नाराज

कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने गुरुवार को विकास…

5 minutes ago

पथरदेवा विधानसभा में आजाद अधिकार सेना ने चुनावी हलचल की तेज!

डॉ. बीपी शर्मा को बनाया प्रत्याशी, 2027 के रण में उतरने का ऐलान डॉ. बीपी…

3 hours ago

यूपी एमएलसी चुनाव में BJP का दबदबा, सपा ने भी दिखाया दम

मोदी के गढ़ में स्नातक व शिक्षक दोनों सीट पर सपा का कब्जा 11 सीटों…

6 hours ago

दिल का मामला या बहलाने का आरोप? 17 वर्षीय किशोर और 37 वर्षीय महिला की कहानी चर्चा में

फोटो goo महिला पर बहला-फुसलाकर साथ रखने का आरोप, FIR दर्ज मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago