कोलकाता(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) हरिदेवपुर इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ उसके दो दोस्तों द्वारा कथित गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार रात को युवती को उसके परिचित चंदन मलिक ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था, लेकिन युवती ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद चंदन और उसके दोस्त देबांग्शु बिस्वास ने युवती को घर से जबरन अगवा कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी उसे मलांचा इलाके में ले गए और वहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर लौटी और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारजन उसे लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों आरोपी फरार हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और घटनास्थल पर हमारे अधिकारी जांच के लिए पहुंच चुके हैं।”
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए बड़ा…
🔮 साप्ताहिक मूलांक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 Numerology Weekly Horoscope: भविष्य, करियर, धन,…
सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर भव्य शिव बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की…
ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…
शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…
भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…