मुजफ्फरनगर। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के खालापुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपनी मर्जी के खिलाफ तय की गई शादी का विरोध किया, जिसके चलते उसके ही पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गय्यूर (48) के रूप में हुई है। शनिवार रात उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवती द्वारा शादी से इनकार करने और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सोच और दबाव का कड़वा उदाहरण हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…