बलिया पुलिस को मिली कामयावी
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
झांसे में लेकर बैंक एकाउंट खुलवाकर वित्तीय धोखाधड़ी कर खाते से करीब 2.25 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करने वाले अभियुक्त को साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सदर कोतवाली के रामपुर महावल निवासी बृजेश यादव ने साइबर थाना में 14 मई को तहरीर दी कि मेरी बहन की शादी बृजेश कुमार यादव उर्फ जसवंत निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई जिला दुर्ग के साथ तय हुई थी। सगाई हो गई थी। इस दौरान बृजेश कुमार ने कहा कि मेरा कुछ पैसा फंसा हुआ है, जिसको निकालना है। अपने झांसे में लेकर आईसीआईसीआई बैंक बक्सर, एचडीएफसी बैंक स्टेशन बलिया, एक्सिस बैंक टीडी कॉलेज पर मेरे नाम से खाता खोलवा दिया। आईसीआईसीआई बैंक का खाता
बहन के होने वाले पति ने की धोखाधड़ी वादी की सजगता से हुई जानकारी
वर्ष 2023 में खुलवाया तथा चेक बुक एटीएम अपने पास रख लिया।
कुछ दिनों बाद शक होने पर बक्सर के आईसीआईसीआई बैंक का इस्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें चार से पांच महीनों में करीब 2.25 करोड़ रुपये का लेन देन हुआ था, जिसकी उसको जानकारी मुझे नहीं थी।
14 मई को वृजेश अपनी रिश्तेदारी थाना सहतवार क्षेत्र में आया था। सहयोगियों के साथ उसे पकड़ कर पुलिस को सौपा। साईबर थाना प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लोगों को इस तरह के बहकावे में आने से बचना चाहिए। बैंक खाता का पासबुक व एटीएम दूसरे को कभी न दे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…