अज्ञात कारण से लगी आग में 19 झोपड़ियां जलीं, तीन बकरियों की मौत

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पाया आग पर काबू

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार की सुबह पौने दस बजे सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के बंगरा दुमही (पश्चिम टोला) में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग के सम्पर्क में आने से एक गैस सिलेंडर फट गया और झोपड़ी में रखी बाइक के पेट्रोल से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घटना में डेढ़ दर्जन रिहायशी गैर रिहायशी झोपड़ियां, तीन सिलेंडर, एक बाइक जल गए। तीन गाएं झुलस गईं व तीन बकरियों के जलने से मृत्यु हो गई। फायर बिग्रेड पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों ने पंपिग सेट चलाकर आग पर काबू पा लिया।
उक्त गांव निवासी संतोष के घर में अज्ञात कारण से लगी आग ने सुरेंद्र के घर में पकड़ लिया, वहां रखा सिलेंडर फट गया बाइक में भी आग लग गई। विकराल हुई आग अगल बगल के सभी झोपड़ियों में फैल गई। घटना में संतोष प्रसाद की चार रिहायशी झोपड़ियां, तीन बकरियां, ऊषा देवी पत्नी स्व पारस प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी व बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान, छठ्ठू प्रसाद की दो झोपड़ियां व गाय झुलस गई, फेंकू प्रसाद की गैर रिहायशी झोपड़ी, सुरेन्द्र प्रसाद की चार रिहायशी झोपड़ियां, बाइक, दो सिलेंडर, सिलाई मशीन, भुटेली प्रसाद दो रिहायशी झोपड़ियां जलीं व गाय झुलस गई।
योगेन्द्र यादव, बृजेश यादव व रामबली यादव की गैर रिहायशी झोपड़ियां, मनोज प्रसाद के पक्का मकान में खिड़की के रास्ते लगी आग में बेड, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, उमेश प्रसाद की दो रिहायशी झोपड़ी जल गई व गाय झुलस गई। इनके साथ पुनीत शर्मा व श्रीकांत की रिहायशी झोपड़ियां भी जलकर राख हो गए। सभी अग्निपीडितों के गृहस्थी के सामान, अनाज, कपड़े आदि सबकुछ जलकर राख हो गए। उपनिरीक्षक शशांक राय, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र राय, सचिव सुमन व लेखपाल मनीष प्रजापति मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने सहायता हेतु क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago