रोजगार मेले में 186 प्रतिभागियों को मिला जॉब ऑफर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, विकास खण्ड खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक बृजेश कुमार ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, एम एंड एन स्टाफिंग साल्यूशन, एयरटेल इंडिया, बोनइंडिया सर्विसेज, हीरो बजाज मोटर्स, इंटाम बायोटेक हेल्थकेयर, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, नमो श्री अन्ना लिमिटेड, यूएम मैनपावर सर्विसेज, निम्सन हर्बल टेक्नोलॉजी, एनआईसी इंडिया, एम एण्ड एन स्टाफिंग, सफायर सल्यूशन, जैप्पी मैनेजमेंट, ग्रीन कॉन टेक्नॉल्जी सहित कुल 20 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 564 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 186 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
उक्त रोजगार मेले में जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ला, प्रधानाचार्य हीरालान रामनिवास स्रातकोत्तर महाविद्यालय डॉ.बृजेश कुमार त्रिपाठी, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, रोज़गार मेला प्रभारी राजेश कुमार, केंद्र प्रबंधक भीम कुमार गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

1 hour ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

1 hour ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

1 hour ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

2 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

3 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

3 hours ago