कानपुर से 161 पुलिसकर्मी ‘गायब’, महाकुंभ ड्यूटी के बाद से नहीं मिले सुराग — विभाग में हड़कंप

कानपुर(राष्ट्र की परम्परा) यूपी पुलिस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। कानपुर कमिश्नरेट से जुड़े 161 पुलिसकर्मी बीते छह महीनों से गायब चल रहे हैं, जिनका अब तक कोई अता-पता नहीं मिल सका है। इनमें कई पुलिसकर्मी हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ ड्यूटी के बाद से लौटे ही नहीं हैं, वहीं कई अन्य बिना सूचना दिए लंबी छुट्टी पर गए और फिर कभी वापस नहीं आए।

पुलिस विभाग की ओर से इन लापता कर्मियों की खोजबीन की गई, लेकिन ना ये अपने दर्ज पते पर मिले, ना ही अपने पैतृक गांवों में। इतना ही नहीं, इन सभी के मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन या हालचाल का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

कौन-कौन हैं लापता — आंकड़े चौंकाने वाले: 41 पुलिसकर्मी विभिन्न ड्यूटी पर भेजे जाने के बाद से ‘गुम’ हैं। 39 जवान विभागीय कार्रवाई के बाद ‘डिसलोकेट’ हो गए हैं। 34 पुलिसकर्मी छुट्टी लेने के बाद से वापस नहीं लौटे। 27 पुलिसकर्मी बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर गए, लेकिन लौटे नहीं। 20 पुलिस जवान अन्य जिलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी नहीं लौटे।

प्रशासन ने भेजे दो नोटिस, लेकिन अब तक चुप्पी इन सभी लापता पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से दो बार नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन किसी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में पुलिस कमिश्नरेट में भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ये सभी जवान ड्यूटी से भागे हैं, या किसी संगठित साजिश का हिस्सा हो सकते हैं?मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कानपुर पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्यालय क्या रुख अपनाता है — क्या सभी के खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी या फिर विभागीय अनुशासनात्मक जांच शुरू की जाएगी।

बड़ा सवाल: सुरक्षा की जिम्मेदारी किनके कंधों पर? 161 पुलिसकर्मियों का यूं अचानक लापता हो जाना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जब पुलिस फोर्स ही ड्यूटी से भाग रही हो, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले लखनऊ (राष्ट्र की…

17 minutes ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

1 hour ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

2 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

2 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

2 hours ago