जनता दरबार मे 150 मामलों का आन द स्पॉट हुआ निपटारा

मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा में डीएम के जनता दरबार मे 150 से अधिक मामलों का आन द स्पॉट हुआ निपटारा, राजस्व भूमि में शिकायत मिलने पर एक कर्मचारी हुआ सस्पेंड, बिना सड़क निर्माण कराये गबन मामले में डीएम के निर्देश पर हुआ जांच , जनता दरबार मे गुठनी, मैरवा और नौतन के सैकड़ो लोग पहुंचे जनता दरबार।
मैरवा प्रखंड परिसर में बुधवार को डीएम का जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमे गुठनी, मैरवा और नौतन से सैकड़ो ग्रामीण राशन, आवास, भूमि, सिंचाई, पेंशन, शिक्षा , पैक्स, सड़क निर्माण में धांधली, बिजली सहित अन्य मामले लेकर पहुंचे हुए थे। डीएम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 150 मामलों का निष्पादन किया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का अभियान तेज रफ्तार में चलाते हुए लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया हैं। एमओ और सीडीपीओ को कार्य मे लापरवाही करने पर फटकार लगाया है। वही बभनौली में हुए मारपीट मामले में एसपी को संज्ञान लेने का निर्देश दिया। नगर के वार्ड 10 के वार्ड पार्षद सूरज कुमार ने ब्लाक परिसर में मछली का कचड़ा फेकने का शिकायत किया है, वार्ड 10 के लोगो ने मझौली चौक से प्राण गढ़ी जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग किया। समाज सेवी प्रभु बरनवाल ने मैरवा में स्थायी बस स्टैंड, 40 वर्षो से रुक रही ट्रेनों को चालू करने, कन्या हाई स्कूल का जमीन स्थायी भूमि उपलब्ध कराने के साथ नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाया। ततपश्चात डीएम ने तीनों प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।जिस विभाग में ज्यादा शिकायत आने पर वैसे पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए अंतिम चेतावनी दिया है। प्रखंडो में आने वाले सभी मामलों का जांच करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि सम्बंधित मामले को लेकर पहुंचे लोगो का डीसीएलआर शाहबाज खान ने कई मामलों के निष्पादन किया,वही बड़गांव पंचायत से बंदोबस्ती के लिए पहुंची महिलाओ की जांच करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया गया। डीएम ने खासकर भूमि राजस्व कर्मियों और पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया है की अगर किसी तरह की अनियमितता पायी जायेगी तो करवाई किया जायेगा। जनता दरबार मे प्रशिक्षु आईएस नेहा कुमारी,एडीएम उपेन्द्र कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रेयाज अहमद, एसडीओ सुनील कुमार, डीसीएलआर शाहबाज खान, तीनो प्रखंड के बीडीओ, सीओ सहित सभी विभाग के पदधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

9 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

11 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

14 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

15 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

15 hours ago