14(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही थाना कैण्ट गोरखपुर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) 15 अक्टुबर..अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 अक्टुबर 2022 को जनपद गोरखपुर में क्रेटा वाहन चार पहिया चोरी कर आसाम ,नागालैण्ड एंव म्यांमार में बेचने वाले गिरोह के सदस्य खलीलुर्रहमान पुत्र अबूबकर सिद्धिक खान निवासी कोकीला मोलबी पाड़ा थाना अभयापुरी जनपद बोगाई गांव आसाम व शेख मुबारक पुत्र शेख नथुनी निवासी सैदपुर रमैनी थाना शिकारपुर जनपद पश्चिम चम्पारण को 29 जनवरी 22 को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी का क्रेटा वाहन UP53EB2728 बरामद किया गया था । इनके विरुद्ध 30 अप्रैल 2022 को गैगेस्टर एक्ट की मु0अ0सं0- 293/22 धारा 3(1) उ0प्र0गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी । 15 अक्टुबर 2022 को जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के द्वारा अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति से खलीलुर्रहमान द्वारा अपनी पत्नी रोजीना बेगम के नाम से एक क्वीड चारपहिया वाहन खरीदा था जिसका नम्बर AS 19K 1161 था उक्त वाहन से ही चोरी की घटना करते थे तथा अपनी गाडी का नम्बर UP32HZ 0889 लगाकर अपराध करते थे । चोरी के वाहन को अन्य राज्यों मे ले जाकर बेचते थे । उक्त गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत खलीलुर्रहमान द्वारा आपराधिक कृत्य से खरीदी गयी क्वीड़ गड़ी AS 19K 1161 जिसका मूल्य करीब 03 लाख रुपया है । जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश से कुर्क किया गया एंव वाहन को कैण्ट थाना के परिसर में खड़ा कराया गया ।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

19 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

30 minutes ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

39 minutes ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

2 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago