वीर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल से निकली121 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयघोष से गूँज उठा नगर

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्वतंत्रता दिवस, अमृत काल के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत स्वामी परमानंद समाज सेवा ट्रस्ट प्रधान के तत्वाधान में, हिंदूवादी नेता प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को बाबा राघवदास की तपोस्थली व महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल से, श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज आश्रम के छात्र छात्राओं के सहयोग से 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई । तिरंगा यात्रा बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज के प्रांगण से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर आई । मुख्य सड़क से चलते हुए मां थाना घाट सरयू माँ को प्रणाम करते हुए पुनः इंटरमीडिएट कालेज आश्रम के मैदान में आकर विश्राम की ।
बताते चले इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 13 अगस्त को बरठा चौराहा से हुआ, जो 14 अगस्त को बराव ,15 अगस्त को पैना व चौथे दिन की यात्रा में राम प्रसाद बिस्मिल व बाबा राघव दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद, आश्रम पीठाधीश्वर आन्जनेय दास महाराज, श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक, विनय मिश्रा व जितेंद्र भारत की देखरेख में यह यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् व अमर शहीदों की जय घोष के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी । इस यात्रा के लिए पीयूष मद्धेशिया मुकेश पटेल, रामू चौहान, सुधीर गौड़, गोलू अंसारी, सच्चिदानंद मिश्रा, अशोक चौरसिया, संदीप चौहान, अर्जुन भारती, मनीष मद्धेशिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रोहित कुमार, अरुण सिंह, सुरेश यादव आरके सिंह आदि सैकड़ो लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मां भारती को अखंड भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago