संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन कर योग के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवशंकर चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एकलव्य एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट, मगहर सहित विभिन्न स्कूल कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश को साकार किया।
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्याय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान एक प्रेरणादायी योग सत्र आयोजित हुआ। जिसमें सचिव प्रबन्ध पुष्पा चतुर्वेदी के सानिध्य में योग शिविर में योगाचार्य महेंद्र मौर्य ने प्रतिभागियों को विविध योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
शिविर में संस्थान के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
शिविर में कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने योग परम्परा का विषद वर्णन करते कहा कियोग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पूर्ण और संतुलित विधि है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाती है। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रितेश त्रिपाठी, डॉ केएम त्रिपाठी, डॉ रमेश कुमार, विनोद मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, विश्वजीत दूबे, ब्लूमिंग बड्स स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार त्रिपाठी, डी सी पाण्डेय, उमेश सिंह, अजय कुमार, शक्ति उपाध्याय, मनोरमा सहित छात्र छात्राएं व कार्यक्रम अधिकारी गण उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…