बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की अधिक से अधिक धान की खरीद हेतु प्रयास किया जा रहा है । जिससे की किसानों को लागत मूल्य से अधिक लाभ उनकी खेती को मिल सके । सरकार द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है की उन्ही किसानों का धान क्रय किया जाय जिनका आनलाइन आवेदन पत्र लेखपाल द्वारा प्रमाणित किया गया है । तहसील अंतर्गत किसानों के धान की खरीद हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 11 धान क्रय के केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है । जिससे कि अधिक से अधिक किसानों के धान को क्रय केंद्रों तक पहुंचाया जा सके और इसका सीधा लाभ किसानों को मिल सके । इसके लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान क्रय केंद्र बढ़ाने के साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि की गई है । इस वर्ष धान के फसल का मूल्य प्रति कुंतल 2183 रुपए निर्धारित किया गया है। तहसील क्षेत्र में साधन सहकारी समिति पीलूई, चढ़वा बरवा,पकड़ी ,भाटी , जगदरा, मिश्रौली, बढ़ा, सिवानकला , कटौड़ा, डूहा बिहार,देवकली को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। सरकार द्वारा विचौलियो से मुक्ति दिलाने की हेतु इस बार प्रत्येक केंद्र पर संबंधित लेखपाल को नोडल अधिकारी भी बनाया गया है, जिससे कि धान की खरीद सीधे किसानों से हो सके।
उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारियों को सीधे किसानों से धान क्रय करने के निर्देश दिए गए है । अगर किसी भी केंद्र से शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ करवाई की जाएगी ।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…