समाधान दिवस में 108 मामले आए 8 का किया गया निस्तारित

पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए खाना पूर्ति नहीं -ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को 108 फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के पास बारी बारी से अपनी समस्याओं को बताया 8 मामलो का मौके पर निस्तारण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमीनी विवाद मामले में, लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेज कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो, किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें। शनिवार को तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े । सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुन कर 8 फरियादियों का निस्तारण किया। बचे हुए मामले का पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर निराकरण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिशिर सिंह, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदा भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

2 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

2 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

3 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

3 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

4 hours ago