डीडीयू स्थापना दिवस समारोह में मेधावियों को मिलेगा 103 स्वर्ण पदक

41 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 62 स्पॉन्सर्ड स्वर्ण पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1 मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रोग्राम के साथ साथ बीबीए, बीसीए, बीपीएड तथा एल-एलएम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्णपदक वितरित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सहित कुल 103 स्वर्ण पदक से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मेधावियों विद्यार्थियों को 41 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 62 स्पॉन्सर्ड स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
परास्नातक स्तर एवं अन्य कक्षाओं के वर्ष 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास द्वारा सर्वोच्च सीजीपीए एवं बीबीए, बीसीए, बीपीएड तथा एल-एलएम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की प्रस्तावित श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई है।
प्रस्तावित श्रेष्ठता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है। इस प्रस्तावित श्रेष्ठता सूची पर किसी अभ्यर्थी को यदि कोई आपत्ति हो तो वह दिनांक 18 अप्रैल 2024 तक अभिलेख कक्ष / परीक्षा नियन्त्रक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षान्त समारोह में स्नातकोत्तर कक्षाओं एवं अन्य की परीक्षाफल घोषित न होने के कारण स्वर्ण पदक प्रदान नहीं किया जा सका था।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago