मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से 1000 कम्बल किया गया वितरित

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कर कमलों द्वारा बलरामपुर फांउडेशन, इकाई’ मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से थाना-कटरा बाजार में परमपरागत 1000 कम्बल का वितरण किया गया, जिसमें अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी, करनैलगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, तहसीलदार, करनैलगंज, प्रभारी निरीक्षक, थाना-कटरा बाजार, नायब तहसीलदार, करनैलगंज आदि एवं बलरामपुर फाउडेंशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल की ओर से उक्त कार्यक्रम में श्री पवन कुमार चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (गन्ना), श्री सौरभ गुप्ता. प्रशासनिक अधिकारी एवं श्री राजेश सरोहा, प्रबन्धक (गन्ना) आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक, गोण्डा के द्वारा प्रशंसा की गयी और कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से निगमित सामाजिक प्रशंसनीय सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं जिसकी लोकहित में अत्यन्त आवश्यकता है और यह भी कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल प्रशासन प्रंशसा का पात्र है जिसके द्वारा निरन्तर सामाजिक कार्य किये जा रहे है जो सराहनीय है। मैजापुर चीनी मिल की और से मुख्य महाप्रबन्धक, श्री सन्दीप अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बताया कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल द्वारा समय-समय पर अनेकों सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं और भविष्य में भी किये जाते रहेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति के प्रेरणास्रोत थे रुद्र प्रताप सिंह

पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, शिक्षा और समाजवाद की…

2 hours ago

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

2 days ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

2 days ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

2 days ago