नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा व 60 हजार का जुर्माना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने शनिवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 60 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस द्वारा घटना के 10 दिन बाद ही चार्जशीट दाखिल करने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की।
राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के साथ गांव निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र रहमत अली ने छह अप्रैल को दुष्कर्म का प्रयास किया था। विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह और विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को रात्रि 10 बजे 15 वर्षीय किशोरी घर में सो रही थी। तभी मोहम्मद शरीफ ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 10 दिन में ही चार्ज शीट दाखिल कर दिया था। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो एक्ट के जज वरुण मोहित निगम ने मामले की सुनवाई की। न्यायधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए एक माह के अंदर ही फैसला दिया। आरोपी मोहम्मद शरीफ को 10 साल की सजा के साथ 60 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

6 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

7 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

8 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

8 hours ago