डीडीयू में 10 दिवसीय एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम 2 सितम्बर से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) द्वारा 11वाँ ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आगामी 2 से 10 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल अवधारणाओं तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत कराना है।
उद्घाटन सत्र का आयोजन 2 सितम्बर को अपराह्न 2:00 बजे होगा। सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (म.प्र.) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया (उ.प्र.) उपस्थित रहेंगे।
संयोजक, अंग्रेजी विभाग के आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि निदेशक प्रो. चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों से संकाय सदस्यों और शोधार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की रुचि को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन्स आमंत्रित किए गए हैं।
इस दस दिवसीय कार्यक्रम में एनईपी-2020 के सभी प्रमुख आयामों पर चर्चा की जाएगी। इनमें अंतरविषयक एवं बहुविषयक शिक्षा और शोध, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं सांस्कृतिक धरोहर, शासन एवं नेतृत्व, समानता एवं समावेशिता, शोध एवं नवाचार, कौशल विकास एवं उद्यमिता, डिजिटल एवं एआई सक्षम शिक्षण, छात्र परामर्श एवं समग्र विकास तथा सतत विकास लक्ष्यों से उच्च शिक्षा की संबद्धता जैसे विषय शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से दो सत्रों—दोपहर 2:00 से 3:30 बजे और 3:45 से 5:15 बजे—में संचालित किया जाएगा। पंजीकरण निःशुल्क है और इसकी अंतिम तिथि 1 सितम्बर 2025, रात्रि 12:00 बजे निर्धारित है।
कार्यक्रम के सह-संयोजक समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

28 minutes ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

56 minutes ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

1 hour ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago