श्रावस्ती में हुई भीषण मार्ग दुर्घटना में 06 की मौत 01 घायल

छुट्टा जानवरों को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती में गिरा

नेपालगंज के त्रिभुवन चौक निवासी परिवार बलरामपुर से हो रहा था वापस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना इकौना अंतर्गत बहराइच बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीता द्वार मोड़ के निकट छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में मराजो वाहन सड़क किनारे खनती में गिर जाने से उस पर सवार दो बच्चों समेत 06 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई जब कि वाहन चालक बुरी तरह घायल है ।
मार्ग दुर्घटना में बुरी तरह घायल सभी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना लाया गया जहां डाक्टरों ने पांच लोगो को मृत घोषित कर दिया और एक घायल की हालत चिंताजनक देख उसे ज़िला अस्पताल बहराइच रेफर किया व एक घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार नेपाल गंज के त्रिभुवन चौक निवासी संतोष गुप्ता 07 लोगो के साथ चार पहिया वाहन माराजो गाड़ी से बलरामपुर रिश्तेदारी में गये थे जहां से वह शनिवार रात्रि को वापस लौट रहे थे कि सीताद्वार मोड़ के निकट अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक छुट्टा जानवरों का झुण्ड आ गया और उसे बचाने के चक्कर मे वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे खाई में गिर गया जिससे वाहन पर सवार सातो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और गाड़ी में ही फंस गये घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिये कटर से कार के दरवाजों को काट कर सभी घायलों को बाहर निकाला और फौरी उन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया जहां डॉक्टर ने दो बच्चों व एक महिला के अलावा नीतीश गुप्ता 35 वर्ष व नीति 18 पुत्री संतोष निवासी त्रिभुवन चौक नेपालगंज को मृत घोषित कर दिया इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वैभव २८ को ज़िला हॉस्पिटल बहराइच रेफ़र किया गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया घायल चालक अजय मिश्रा निवासी बरोहारी नानपारा बहराइच का उपचार इकौना में चल रहा है उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है मार्ग दुर्घटना की सूचना पाते ही घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती प्रवीण कुमार ,उप जिलाधिकारी राम दत्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार व थानाध्यकक्ष इकौना महिमा नाथ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे । दुर्घटना स्थल पर मौजूद इकौना पुलिस द्ववारा मृतकों के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टामार्टम को भेजा गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago