एफएफपीओ से जुड़कर सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लें आमजन
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मत्स्यजीवी फ़ीस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन जितेन्द्र भारत ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालको एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को मत्स्याखेट एवं नदियाँ/जलाशयों में मत्स्य प्रबंधन व सरंक्षण के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका के लिए जलाशयों, तालाबों, नदियों एवं अन्य जल संसाधनों में बिना इंजन की नाव (नॉन मोटोराइज्ड), जाल, लाइफ जैकेट एवं आइस्बाक्स आदि पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराये जाने हेतु निषादराज बोट सब्सिडी योजना के रूप में एक नवीन राज्य योजना प्रारम्भ की गयी थी, जिसके तहत मत्स्यजीवी फीस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बरहज द्वारा भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जनपद में 09 नावों का चयन हुआ है, जिसमें 03 नावें बरहज की है । भारत ने कहा कि मत्स्य पालको एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों के हित के लिए एफएफपीओ प्रतिबद्ध है। एफएफपीओ से जुड़कर आमजन सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ प्राप्त करें I
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…