Categories: Uncategorized

होटल में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

मालिक का आरोप उधार का पैसा मांगने पर मनबढ़ ने दी थी आग लगाने की धमकी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) अतरौलिया थाना क्षेत्र के थिरइपट्टी ईट भट्ठे के पास मंडई में स्थित शिकार होटल, में बीती रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। होटल के ठीक सामने ही एक अन्य मंडई भी आग की चपेट में आ गयी। होटल संचालक शंभू पुत्र मुन्नर निवासी कंतालपुर ने आरोप लगाया कि, मेरी थिरईपट्टी ईंट भट्ठे के बगल में शिकार नामक मांसाहारी होटल की दुकान है। जिस पर भोजन बनाकर मेरे द्वारा अपना व परिवार का जीवन यापन किया जाता था। 13 दिसंबर को सायं 7 बजे सिपालपट्टी गांव निवासी मनबढ़ से उधार के पैसे मांगने को लेकर वाद विवाद हो गया था। मनबढ़ों ने होटल की मंडई जला देने तथा सामान उठा ले जाने की धमकी दी थी। बीती रात लगभग 11 बजे होटल की मंडई में आग लग गई, जिसके कारण मंडई में रखा होटल का सारा सामान जलकर खाक हो गया और दुकान में रखा बर्तन आग लगाने वाले लोग उठा ले गए। आगजनी के कारण लगभग 45 हजार का भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी गई है।
मामले में यातायात पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने बताया कि, 14-15 दिसम्बर की बीती रात में शिकार होटल में हुई आगजनी की घटना प्रकाश में आयी है। मामले में मालिक शंभू द्वारा एक व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए प्रार्थना दिया गया। स्थानीय थानाध्यक्ष और क्राइम निरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर मुआयना किया गया है। शंभू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। और मामले में कहा गया कि, जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर अगली कार्रवाई की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

20 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

20 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

20 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

20 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

20 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago