हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि – डीएम

जिले में धूमधाम से मनी डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संदीप कुमार व अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा, भारतीय संविधान में भारत के नागरिकों को समान अधिकार दिलाया। जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंl यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने दायित्व का बोध होे और हम उनका सम्यक निर्वहन निष्ठा के साथ करेंl तो निश्चित ही डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम सबकों डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों, संघर्षों और उनके जीवन मूल्यों से सीख लेकर उसे अपने व्यवहार में लाने की कोशिश करनी चाहिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसी क्रम में विकास भवन में भी भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने विकास भवन पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कियाl
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं विकास भवन के अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने कहा कि भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर जी कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप में विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि हम विविधताओं, विषमताओं, असमानताओं के बावजूद, इतने वर्षाे से साथ बने हुए है तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है। भारतीय संविधान ने भारत को वह ऊॅचाईयां दी हैl जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व में एक अलग और मजबूत राष्ट्र के रूप में नजर आता है
इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: सशक्तिकरण या प्रॉक्सी राजनीति का नया खतरा?

नारी शक्ति कानून पर सवाल: क्या बढ़ेगा प्रॉक्सी कंट्रोल? विशेष संसद सत्र (16-18 अप्रैल 2026)…

6 hours ago

नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी के साथ नई राजनीति की शुरुआत

बिहार में सत्ता का नया अध्याय: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बदलेगा राजनीतिक समीकरण…

8 hours ago

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के कपरवार स्थित आवास…

9 hours ago

कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर डॉ भीमराव की जयंती मनाई

समाज के उद्धारक थे बाबा भीमराव अम्बेडकर - रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को डॉ…

9 hours ago

बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर डीएम दीपक मीणा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक को किया नमन अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago