हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि:डीएम

अंबेडकर जयंती पर संविधानिक मूल्यों की दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में “सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण” थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने सभी को संविधान के मूल्यों—सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व—की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान देश की आत्मा है और इसके दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि एक लोक सेवक के रूप में आमजन की गरिमा का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान करना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने बाबा साहब के जीवन संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, समानता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी। जिलाधिकारी ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए सभी से इनके पालन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Share
Published by
rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

7 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

7 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

8 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

8 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

8 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago