कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर डॉ भीमराव की जयंती मनाई

समाज के उद्धारक थे बाबा भीमराव अम्बेडकर – रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके विलक्षण प्रतिभा को याद किया। इसी क्रम मे रविप्रताप सिंह ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बनकटिया गांव मे स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई।
इस अवसर पर रविप्रताप सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को मिटाना चाहती है लेकिन कांग्रेस यह होने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया गया है कि हम सभी लोग भाजपा के दमनकारी नीति को दूर कर संविधान को बचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज के उद्धारक थे, आज उनके द्वारा रचित संविधान के तहत ही हम सभी लोगो को, कुछ भी कहने और सुनने कि आजादी मिली है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर और दक्षिण के विकास की धुरी कही जाने वाली मोहन सेतु आज अपनी दशा पर आँसू बहा रहा है। रविप्रताप सिंह ने कहा कि मोहन सेतु को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से इंदरा भवन मे मिलकर एक वार्ता हुई, इस वार्ता के दौरान अविनाश पाण्डेय ने कहा कि मोहन सेतु के निर्माण के लिए एक व्यापक आंदोलन कांग्रेसियों द्वारा होना अनिवार्य है, यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा जब तक की प्रदेश कि योगी सरकार मोहन सेतु को बनवाने के लिए मजबूर न हो जाय। इसी क्रम मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, इस व्यापक आंदोलन मे ऐ सी सी आई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।इस दौरान भोला तिवारी, चन्द्रभूषण पाण्डेय, रविप्रकाश तिवारी, डॉ शैलेन्द्र जायसवाल , कोदई सोनकर, धर्मेंद्र पाण्डेय,ब्रजेश सिंह, विकास यादव एवं महिलाओ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

1 hour ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

2 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

2 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

2 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

2 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

3 hours ago