स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0 के लिए 2000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेश प्रस्तावों की प्रगति और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, बैंक स्तर पर लंबित मामलों और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया गया। एक जनपद एक व्यंजन वित्तपोषण सहायता योजना की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं की लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई और उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएं। उन्होंने बैंक शाखाओं में लंबित आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण और ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति बेहतर हो सके।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुए एमओयू और प्रस्तावित जीबीसी 5.0 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित जीबीसी 5.0 के लिए जनपद को 2000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अधिक से अधिक एमओयू कराने और निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि जनपद निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सके।
बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्यमी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

1 hour ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

1 hour ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

1 hour ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 hour ago

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

3 hours ago