सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उनके लंबे, निष्पक्ष और समर्पित सेवाकाल को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और सरल व्यवहार से विभाग की गरिमा को नई पहचान दिलाई। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा किअनिरुद्ध प्रसाद ने सूचना विभाग और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सहयोगात्मक और सकारात्मक व्यवहार हमेशा प्रेरणादायी रहा। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र तिवारी, वीरेश्वर मिश्र, लेखाधिकारी ओमकार पांडेय, प्रिंस मिश्र, सोनू सहित विभागीय कर्मचारियों, पत्रकारों और परिवार के सदस्यों ने श्री प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
सेवानिवृत्ति समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया किअनिरुद्ध प्रसाद का अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज एवं पत्रकारिता जगत के लिए उपयोगी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 seconds ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

27 minutes ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

31 minutes ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

35 minutes ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

22 hours ago