फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूनिवर्सिटी कैंपस टीम ने फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत से ही यूनिवर्सिटी कैंपस टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। तेज गति, सटीक रणनीति और बेहतरीन तालमेल के दम पर टीम ने निर्णायक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अमोद कुमार राय ने की। आयोजन के संचालन में रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. विजय कुमार और संस्कृत विभाग की डॉ. रंजन लता की अहम भूमिका रही, जबकि प्रतियोगिता की स्कोरिंग का दायित्व डॉ. बृजेश ने निभाया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रो. शिखा सिंह, विधि विभाग की डॉ. वंदना सिंह और रक्षा अध्ययन विभाग की डॉ. आरती यादव सहित अनेक शिक्षक मैदान में मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. अपरा त्रिपाठी, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. आशीष कुमार शुक्ल, डॉ. मनीष राय, डॉ. पंकज सिंह, क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. बृजेश कुमार तथा क्रीड़ा परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में क्रीड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उपाध्यक्ष (प्रशासन) प्रो. विजय चाहल, सचिव डॉ. राज वीर सिंह और संयुक्त सचिव डॉ. बृजेश कुमार के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों को नई गति मिल रही है। प्रतियोगिता की तैयारियों में क्रीड़ा समिति के पुनीत और कृष्णा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सफल आयोजन को आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…