सी0सी0टी0वी0 नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन

View Post

आगरा (राष्ट्र की परम्परा ) कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा आगरा कालेज, आगरा में प्रशासक कक्ष एवं सी0सी0टी0वी0 नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन व लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रशासन द्वारा कालेज हित के लिये अपना मांग पत्र सौपा गया, जिसमें मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही शासन द्वारा इस पर कार्यवाही की जायेगी।
उक्त के पश्चात् मंत्री ने कालेज के सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में आगरा पत्रिका ‘वाणी‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं, उनका दर्जा सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कार्य को संपादित कर अपने स्कूल, कॉलेज व समाज को आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जाए। शिक्षक को अपने शिष्यों की बेसिक नींव मजबूत करनी चाहिए, जिससे नींव पर भव्य इमारत का निर्माण किया जा सकें। शिक्षक वह मूर्तिकारक है, जो पत्थर को तरासकर पूज्यनीय योग्य बना देता है। शिक्षक के बिना शिष्य केवल पत्थर ही बना रहता है, जो केवल निर्माण में काम आता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भी शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाकर रोजगार प्रदान करने वाला बनना चाहिए। शिक्षको एवं छात्रों को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। शासन के माध्यम से 02 करोड़ छात्रों को लैपटाप व टैबलेट वितरित कर आधुनिक बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा स्मार्ट क्लासेस की भी व्यवस्था की जा रही है तथा सरकार द्वारा नयी शिक्षा निति का गठन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा को रोजगार, तकनीक एवं संस्कार से जोड़ा जा रहा है।
उक्त अवसर पर उच्च शिक्षा परिषद उपाध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी, कालेज प्राचार्य प्रो0 अनुराग शुक्ल, पूर्व प्राचार्य प्रो0 नरेन्द्र सिंह यादव एवं प्रो0 मोअज्जम अली खॉन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संवाददाता

Editor CP pandey

Recent Posts

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

16 minutes ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

39 minutes ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

51 minutes ago

बारिश और तेज हवा से जनजीवन बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…

1 hour ago

गुमटी का ताला तोड़कर नगदी व सामान ले गए चोर

परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…

1 hour ago

दिव्यांगों की समस्याओं का मोबाइल कोर्ट में होगा त्वरित समाधान

30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…

1 hour ago