Categories: Newsbeat

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई

सिकंदरपुर, बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद ब्रेजा कार में रखा 45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन से गांजा लेकर तस्कर बलिया से सिकंदरपुर होते हुए देवरिया के रास्ते बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर हरिशंकर सिंह और एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू की।इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध सफेद ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा और कार को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार यादव निवासी चंदरपुरा, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार) तथा शुभम सिन्हा उर्फ अमित सिन्हा उर्फ छोटू निवासी वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, थाना टाउन, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है।इस मामले में थाना सिकंदरपुर में मुकदमा संख्या 254/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह, एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, उपनिरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, कस्बा चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह सहित सिकंदरपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम शामिल रही। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

3 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

8 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

16 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

21 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

28 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

44 minutes ago