सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को “सतत कृषि विकास के मूल स्तंभ” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् भुवनेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि सतत कृषि ही भविष्य की समृद्ध, आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल कृषि व्यवस्था का आधार है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने अपने व्याख्यान में कृषि के पाँच प्रमुख स्तंभ मिट्टी, बीज, उर्वरक, सिंचाई और फसल उत्पादन—को कृषि विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि इन सभी घटकों का वैज्ञानिक प्रबंधन ही कृषि को अधिक उत्पादक और टिकाऊ बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कृषि केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी है। आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ इन पाँच स्तंभों को अपनाकर खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण जैसे लक्ष्यों को एक साथ हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सच्चिदानंद सिंह, सहायक आचार्य (एग्रोनॉमी) ने किया। व्याख्यान में बी.एससी. (कृषि) प्रथम एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 hour ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 hour ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

11 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago