मई के अंत तक बचाव के सभी कार्यों को पूरा कराने के निर्देश
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युत, सिंचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देश दिए कि बचाव के लिए समस्त बाढ़ परियोजनाओं को मई माह के अंत तक पूर्ण करवाया जाए, तथा संबंधित उप जिलाधिकारी मौके पर जाकर कार्यों के प्रगति की समीक्षा करें। इसके अलावा डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत आने वाली बाढ़ चौकियों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के लिए कहा।
अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर ढीले तार व टूटे खंभों को सही करवाएं। इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वाहनों के लिए डीजल की व्यवस्था पहले से की जाए। बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना, एडीएम विनीत कुमार सिंह, सीएमओ आशुतोष दुबे सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…
भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…
महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…