जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिव्या पटेल को चेक देकर किया सम्मानित

जनपद में आठवां स्थान हासिल करने वाली हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या पटेल को 25000 रुपये का चेक देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अपने उत्कृष्ट शिक्षा के दम पर महराजगंज जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाली पनियरा ब्लॉक के उस्का स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या पटेल को 25000 रुपये का चेक देकर किया गया सम्मानित। प्राप्त समाचार के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में उक्त छात्रा ने जनपद में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया था फलस्वरुप विद्यालय परिवार छात्रा की उपलब्धि पर काफी उत्साहित था इसके उपलक्ष्य में बुधवार को विद्यालय में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय द्वारा हाई स्कूल में जिले आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिव्या पटेल को प्रोत्साहन स्वरूप 25000 रुपये का चेक दिया गया । इसके साथ ही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि आगामी सत्र में विद्यालय में शिक्षा के माहौल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं बहुत जल्द विद्यालय के कई कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से भी पढ़ाई देने की व्यवस्था की जा रही है वही कक्षाओं को स्मार्ट बनने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शहरों जैसी सुविधाएं ले सकें। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम बदन यादव, साहित्य विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago