आग की चपेट में आने से एक युवती झुलसी समान हुआ खाक

आग लगने से घर गृहस्थी का सारा सामान हुआ स्वाहा

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदर पार भटवलिया ग्राम में अज्ञात कारणों से सायं के 4 बजे के आस पास में रमाशंकर माली पुत्र श्यामसुंदर माली के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
वहीं खबर है कि सुंदर पार भटवलिया में रमाशंकर माली के एस्बेस्टस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने। एवं आग के चपेट में आ जाने से रमाशंकर की पुत्री रूबी कुमारी उम्र लगभग 25 वर्ष आग से झुलस गई जिसका इलाज होने योग्य सुविधा पीएचसी बनकटा पर नहीं होने के कारण से स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज देवरिया को रेफर कर दिया गया। जबकि वहीं बगल में ही स्थित बनकटा भुंडवार में इससे बड़ा अस्पताल बन कर यहां के मरीजों को इलाज नहीं दे पा रहा है जो 32 बेड का भारी भरकम अस्पताल है। सरकार एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि इस 32 बेड अस्पताल में यहां इस क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को इलाज दिला पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जबकि सरकार आयुष्मान कार्ड सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की ढिंढोरा पीट रही है ।
वहीं आग में जल कर रमाशंकर के घर का सारा सामान खाक हो गया है। और वहीं घर के कुछ दूरी पर बंधी गाय और भैंस भी झुलस गईं। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड बनकटा पुलिस के मौके पर पहुंचने की खबर के बीच ग्रामीणों के द्वारा आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

2 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

3 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

6 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

22 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago