खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 224 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इनमें 34 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया।
खलीलाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण ही समाधान दिवस का उद्देश्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
खलीलाबाद तहसील में कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 11 मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई। शेष प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए सभी थानाध्यक्षों को प्रत्येक शिकायत में मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। यहां कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मेंहदावल तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां कुल 42 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। चार मामलों में स्थलीय जांच के लिए टीम भेजी गई, जबकि अन्य प्रकरण संबंधित विभागों को सौंप दिए गए।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…
दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…