बिजली कनेक्शन और बैटरी न होने के बावजूद लगी आग, घटना के कारणों को लेकर बना रहस्य; दुकान मालिक ने जांच की मांग की
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में दुकान मालिक को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हैरानी की बात यह है कि दुकान में न तो बिजली का कनेक्शन था और न ही कोई बैटरी लगी हुई थी। इसके बावजूद आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, गढ़िया रंगीन कस्बे में पुरानी कोठी के सामने स्थित गुरविंदर सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बुधवार रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। दुकान में रेडीमेड कपड़ों के अलावा पैंट-शर्ट और साड़ियों का काफी स्टॉक रखा हुआ था। घटना के समय दुकान मालिक अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और तत्काल उन्हें इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस की यूपी-112 टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का फर्नीचर और कुछ सामान बाहर निकलवाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश कपड़े और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ चुके थे।दुकान मालिक गुरविंदर सिंह के मुताबिक, दुकान में कपड़ों का काफी स्टॉक मौजूद था। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली का कनेक्शन तक नहीं था और न ही कोई बैटरी रखी गई थी। ऐसे में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।बिना बिजली कनेक्शन और बैटरी के दुकान में आग लगने की घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुकान मालिक ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता और संगठन के भविष्य की रणनीति पर हुई…
वायरल वीडियो में तीन युवक पिस्टल और 12 बोर के कट्टे से करते दिखे फायरिंग,…
विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु रखने पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…