राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में वाराणसी मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में 16 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के मऊ स्टेशन पर स्थित प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में स्टेशन अधीक्षक सचिन पटेल के नेतृत्व में राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2026 के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में मऊ स्टेशन के विभिन्न विभागों से कुल 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने तथा हिन्दी के ज्ञान को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 23 सितम्बर, 2026 को आयोजित राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

47 minutes ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

53 minutes ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

1 hour ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

1 hour ago

डीएम ने नवीन मंडी में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…

1 hour ago

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

3 hours ago