Categories: Uncategorized

“राखी के धागे ने बचाई जान: भाई ने दी बहन को नई जिंदगी”

खगड़िया(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रक्षाबंधन के धागे में बंधा भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ प्यार और वादों तक सीमित नहीं होता, कभी-कभी यह जिंदगी बचाने का साहस भी बन जाता है। खगड़िया जिले के कन्हैयाचक गांव के राजेश कुमार उर्फ गनी ने इस रिश्ते की मिसाल पेश की, जब उन्होंने अपनी बहन की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी।

कन्हैयाचक निवासी खुशबू कुमारी की शादी 15 साल पहले बेगूसराय में हुई थी। तीन बच्चों की मां खुशबू को वर्ष 2017 में अचानक पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या होने लगी। दिल्ली एम्स में जांच के बाद पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और एक महीने के भीतर ट्रांसप्लांट जरूरी है।

ससुराल पक्ष से किडनी देने से इनकार हो गया। मायके में पांच भाइयों में सबसे छोटी बहन खुशबू की जिंदगी बचाने के सवाल पर घर में चिंता और डर का माहौल था। इसी बीच, छोटे भाई राजेश कुमार ने बिना किसी हिचकिचाहट के किडनी देने का निर्णय लिया।

राजेश कहते हैं—“बचपन से बहन राखी बांधती आई है। अगर वह नहीं रहेगी तो मुझे राखी कौन बांधेगा? यही समय था कि मैं राखी का हक अदा करूं।” सफल ऑपरेशन के बाद खुशबू की जिंदगी बच गई। अब वह धनबाद में रहती हैं और हर साल राखी के त्योहार पर भाई को राखी भेजती हैं।

एक किडनी के साथ पूरी तरह स्वस्थ राजेश खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने बहन के जीवन को नया उजाला दिया। उनका यह बलिदान भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, प्रेम और त्याग का जीवंत उदाहरण है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago