यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 186 वाहनों का ई-चालान, 4 सीज

सड़क सुरक्षा को लेकर देवरिया यातायात पुलिस का बड़ा अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।अभियान के दौरान गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाने तथा वाहन पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल एवं डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने, राघव नगर तथा चीनी मिल ग्राउंड रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध ‘नो पार्किंग’ में चालान किया गया।यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 186 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है तथा वाहन चालकों को यह स्पष्ट संदेश दिया जाता है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुरक्षा के बीच बजरंग दल का शक्ति प्रदर्शन, चौराहे पर जलाया पुतला

सिकंदरपुर में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, चौराहे पर पुतला दहन कर जताया विरोध सिकंदरपुर/बलिया…

1 hour ago

घोसी बस स्टेशन निर्माण में मिली खामियां, सीडीओ ने जताई नाराजगी

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)तहसील घोसी में बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण कार्य का मुख्य…

1 hour ago

समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

मऊ–औरैया–देवरिया: समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, सैकड़ों शिकायतें दर्ज, मौके पर निस्तारण से मिली राहत…

1 hour ago

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 152 वाहनों का चालान और 04 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन…

2 hours ago

निर्माण स्थल बना मौत का जाल—लिंटर गिरने से मजदूर मलबे में दबे

निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर ढहा, मलबे में दबे मजदूर—एक की हालत गंभीर शाहजहांपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोटर साइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 04 घटनाओं का खुलासा करते हुए 02 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)थाना गौरीबाजार पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की चार घटनाओं का सफल…

2 hours ago