देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह उर्फ मोनू की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी चाइना अंसारी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी का उपचार महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चाइना अंसारी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू सोनाड़ी रोड के पास से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चला गया और उसका पहिया फंस गया।
पुलिस का कहना है कि वाहन को निकालने के लिए टीम प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आरोपी चाइना अंसारी ने मौका पाकर एक उपनिरीक्षक की रिवाल्वर कथित रूप से छीन ली और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने छीनी गई रिवाल्वर भी बरामद कर ली। इसी कार्रवाई में दूसरे आरोपी अंबुज विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।
हत्या से पहले दी गई थी जान से खतरे की तहरीर
मामले में एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि मृतक मनीष सिंह ने घटना से करीब 10 दिन पहले थाने में लिखित तहरीर देकर चाइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा और उनके साथियों से जान का खतरा होने की शिकायत की थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और बाद में मनीष की हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने भलुअनी में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई।
लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना प्रभारी राकेश कुमार राय, चौकी प्रभारी ज्योति कुमारी और संबंधित बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के स्तर से मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
एसपी अभिजीत आर. शंकर के मुताबिक, आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया था। इसके बाद वापसी के दौरान वाहन फंसने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है और प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…