Categories: Uncategorized

मा ने बेटे की घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार, रखा 21 हज़ार का इनाम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
आंखों में आंसू लिए, हाथ जोड़ कर रोती-बिलखती ये महिला सदर कोतवाली क्षेत्र जापलिनगंज की रहने वाली गौरी देवी है। दरअसल इनका 20 साल का एकलौता बेटा विशाल उर्फ़ छोटू 9 अक्टूबर की देर रात घर से बिना किसी को बताये कही चला गया जो अब तक घर नही लौटा है । घर मे तीन बहने और माँ-बाप को बिना कुछ कहे घर से लड़के के जाने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पीड़ित महिला और अन्य परिजनों ने शहर के चारो तरफ, असफल तलाश किया, करीबियों,पड़ोसियों और दोस्तो से भी जानकारी ली लेकिन उसका कुछ भी पता नही चला। परिजनों ने गुमशुदा लड़के की सूचना स्थानीय थाने में दी लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी अब तक पुलिस के द्वारा भी कोई जानकारी नही मिली ।
पीड़िता द्वारा इसकी सूचना बलिया रेलवे पुलिस को भी दिया गया है जहा रेलवे पुलिस ने तलाश करने का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिजनों को घर भेज दिया। पीड़ित महिला अब अपने बेटे के लिए दर-दर भटक रही है। थक-हार कर पीड़ित महिला ने मीडिया के कैमरे पर रोते बिलखते बलिया के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़ कर अपने बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिजनों ने उस व्यक्ति को 21 हज़ार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है, जो उसके बेटे को ढूंढ कर लाएगा। आप को बताते चले कि गुमशुदा लड़के का रंग गेहुंआ, लम्बाई 5 फुट 4 इंच है। उम्मीद है शासन और प्रशासन हर स्तर से इस पीड़ित महिला के बेटे को तलाश कर उसे इस पीड़ा से बाहर निकालेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

12 hours ago