बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग से नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा महिला अध्यक्षों हेतु “नगरीय जनप्रतिनिधि क्षमता संवर्धन कार्यशाला” का 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल, प्रशासनिक दक्षता, वित्तीय प्रबंधन एवं सुशासन से संबंधित ज्ञान को सुदृढ़ करना रहा।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आई महिला अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नगरीय प्रशासन की जटिलताओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार की जानकारी दी गई।
अपर निदेशक रितु सुहास ने अपने संबोधन में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व नगरों के समग्र विकास में नई दिशा देने की क्षमता रखता है।
इसके पश्चात सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यशाला में श्वेता जायसवाल (अध्यक्ष, बरहज), अलका सिंह (अध्यक्ष, देवरिया), डॉ पुष्पलता (अध्यक्ष, महाराजगंज), शाहिना शेख (अध्यक्ष, मदनपुर) सहित विभिन्न नगर निकायों की महिला अध्यक्षों ने सहभागिता की।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने नगर क्षेत्रों में अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित कार्य करने के लिए सक्षम बनाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंजरी उपाध्याय, डॉ सौरव गुप्ता, प्रशंसा सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…