भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और विवाद: खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल

सौजन्य से पीके

लखनऊ/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भोजपुरी सिनेमा लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह पर सह-कलाकार अंजलि राघव को एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगा था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर नया विवाद खड़ा कर रहा है।

वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव मंच पर मौजूद एक महिला फैन से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है—
“ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। ऊंचाई देखो, बाल देखो, चेहरा भी बड़ा है।”

इसके बाद खेसारी उस महिला को मंच पर गले लगाने के लिए बुलाते हैं और कहते हैं—
“आओ, आहा! जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।”

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खेसारी लाल यादव की कथित अशोभनीय टिप्पणी पर नाराज़गी जताई है। कई लोगों का कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाएँ भोजपुरी फिल्म जगत की छवि को नुकसान पहुँचा रही हैं। वहीं, कुछ फैंस खेसारी के समर्थन में भी उतर आए हैं और इसे ‘मजाकिया अंदाज’ बताकर बचाव कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा न केवल गीत-संगीत की फूहड़ता बल्कि कलाकारों के बयानों और व्यवहार को लेकर भी विवादों में घिरा हुआ है। पवन सिंह और अब खेसारी लाल यादव पर उठे सवालों ने इस बहस को और तेज कर दिया है कि आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री को स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन का माध्यम बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह बजेगी घंटी, होगी प्रार्थना – अब स्कूल जैसी होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था

बिहार आंगनवाड़ी केंद्र पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की…

30 minutes ago

“डिजिटल ऑक्सीजन से सजी भारत की छलांग – विक्रम चिप सेमीकंडक्टर युग की शुरुआत”

गोंदिया-वैश्विक स्तरपर भारत ने 2 सितंबर 2025 को सेमीकंडक्टर इंडिया कॉन्फ्रेंस का ऐतिहासिक उद्घाटन करके…

2 hours ago

आज का विशेष राशिफल

“आर्थिक उन्नति और तरक्की का दिन, पर धैर्य से बढ़ेगी सफलता” आज कई राशियों के…

2 hours ago

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा तोहफा, बनेगा नया निगम – वेतन व सुविधाएं बढ़ीं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय से…

12 hours ago

आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी पप्पू साहनी की 14…

12 hours ago