शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)
खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
✨ आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं…
लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने…
लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पशुओं…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भीखमपुर रोड स्थित सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय…
बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना? हरियाणा और उत्तर भारत के…
बघौचघाट,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया के पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र में जितिया पर्व पर महिलाओं ने…