महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रख मांगी संतान की दीर्घायु की कामना

बघौचघाट,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया के पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र में जितिया पर्व पर महिलाओं ने संतान की मंगल कामना एवं दीर्घायु होने के लिए रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। महिलाओं ने व्रत की शुरुआत रविवार की भोर में कुल की परंपरा के अनुसार अपने पितरों को नैवेध अर्पित करने के उपरांत सरगही के रूप में दही,चीउरा आदि ग्रहण कर किया। जो 24 घंटे का निर्जला उपवास के बाद सोमवार को पारन करेंगी।शाम को व्रती महिलाएं नदीघाट,पोखरे एवम घर पर स्नान किया।इस दौरान व्रती महिलाएं खनुआ नदी बघौचघाट,पचरुखिया घाट,पकहा घाट,कोइरी पट्टी घाट,कोईलसवा घाट,अहिरौली घाट पर पहुंच कर एवम घर स्नान किया।उसके बाद अपने अपने पितरों को परंपरा के अनुसार विधि विधान से पूजन अर्चन एवं बरियार के पेड़ को गले लगाया।उसके बाद मंदिर में पहुंचकर पंडितो एवं आचार्य द्वारा जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी।और गले में धागे की माला धारण किया। इसके साथ ही संतान की दीर्घायु की मंगल कामना का आशीर्वाद मांगी।वही प्रति महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग की सलामती की कामना की। मेंदीपट्टी स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर के पुजारी पंडित बृजेश पांडेय ने बताया कि संतान के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है।इस व्रत को रखने से संतान पर आने वाले विपत्ति दूर होती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago